फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में मंदिर के गुंबद से टकराकर ट्रेनी प्लेन क्रैश, पायलट की मौत और प्रशिक्षु घायल

Fri, 06 Jan 2023 11:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा के उमरी गांव में गुरुवार रात एक ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल प्रशिक्षु का इलाज जारी है। आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण प्लेन मंदिर से जा टकराया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में प्लेन क्रैश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश हो गया। जिससे प्लने में मौजूद पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई। पायलट कैप्टन विमल कुमार 54 साल के थे। वे बिहार के पटना के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


 

Trending Videos

क्षतिग्रस्त प्लेन - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निजी प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन मंदिर की गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना चौरहटा थाने के उमरी गांव के मंदिर के पास हुई। इस हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पायलट गंभीर रूप से घायल है। जिसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गए।
 
विज्ञापन

इसी मंदिर के गुंबद से टकराया प्लेन - फोटो : Social Media
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता था। गुरुवार की रात को 11.30 बजे पायलट कैप्टन विमल कुमार जयपुर के रहने वाले छात्र सोनू यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्लेन उड़ान भरने के बाद मंदिर के गुंबद से टकरा गया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और प्लेन क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो प्लेन क्षतिग्रस्त मिला। 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसमें पायलट की गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि छात्र की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है।

मौके पर कलेक्टर और डीआइजी पहुंचे
फिलहाल, हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। संभावना जताई जा रही है कि कोहरे के कारण पायलट मंदिर का गुंबद नहीं देख पाया और उससे टकरा गया। कलेक्टर मनोज पुष्प, डीआईजी नवनीत भसीन शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें