फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: टॉर्च की बैटरी फटने से किशोर हुआ घायल, चार्ज पर लगाते ही हुआ धमाका

Thu, 25 Jul 2024 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बल्देवगढ़ के अंतर्गत आने वाले करमासन घाट गांव के रहने वाला 15 वर्षीय किशोर फूलचंद अपने घर में बैटरी वाली टॉर्च को चार्ज पर लगा रहा था। तभी बैटरी फट गई. इससे उसके हाथ में गंभीर चोट पहुंची है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ के करमासन घाट गांव में टॉर्च की बैटरी फटने से 15 वर्षीय किशोर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बल्देवगढ़ के अंतर्गत आने वाले करमासन घाट गांव के रहने वाला 15 वर्षीय किशोर फूलचंद अपने घर में बैटरी वाली टॉर्च को चार्ज पर लगा रहा था। गुरुवार दोपहर परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब बालक ने लाइट की बोर्ड में टॉर्च को चार्ज करने के लिए लगाया तभी टॉर्च में विस्फोट हो गया और बैटरी फट गई। इससे उसका हाथ फट गया। इसके बाद परिजन टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाए, जहां पर उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


नहीं मिली 108 एम्बुलेंस
बताया गया कि घटना से घबराए परिजनों ने तुरंत सूचना 108 एंबुलेंस को दी। जब 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई तो इसके बाद उसे निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर घायल बालक का उपचार जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें