फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: सड़क किनारे खड़े ट्राले में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, टक्कर से भड़की आग में चालक और क्लीनर जिंदा जले

Tue, 28 Apr 2026 04:09 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

दो ट्रकों की टक्कर के बाद भड़की आग ने निवाड़ी में एक दर्दनाक मंजर खड़ा कर दिया, जिसमें चालक और क्लीनर की मौके पर ही जान चली गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। 
विज्ञापन
दो ट्रकों की टक्कर में लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के निवाड़ी शहर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बड़े तालाब के पास देर रात करीब 12:30 बजे दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े एक ट्राले को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में पलभर में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं। आग इतनी विकराल थी कि उसमें फंसे चालक और क्लीनर बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। मृतकों में 32 वर्षीय राजा अहिरवार और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। दोनों के बीच जीजा-साले का रिश्ता बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Satna Crime: सतना में मामूली विवाद बना फायरिंग की वजह, युवक के पैर में लगी गोली; मामले की जांच शुरू
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने में काफी समय लग गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक के अंदर फंसे शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


निवाड़ी कोतवाली के टीआई बलजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पीछे वाले ट्रक में सीमेंट निर्माण में उपयोग होने वाली राख भरी थी, जो टक्कर के बाद सड़क पर फैल गई और इससे आग की तीव्रता और बढ़ गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें