जब्त किए गए पदार्थ की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
टीकमगढ़ शहर और कारी नगर में पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया है। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने शनिवार की शाम बताया के टीकमगढ़ पुलिस की ओर से जिले में 2 जगह अवैध गांजे के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि टीकमगढ़ शहर के नारिया मोहल्ला में एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है, जहां पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। आरोपी फूलचंद अहिरवार निवासी नारिया मोहल्ला टीकमगढ़ से 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत चार हजार रुपये है।
उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीकमगढ़ जिले में लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टीकमगढ़ शहर के बाद टीकमगढ़ जिले के नगर कारी में भी अवैध गांजा बेचने की शिकायत मिली थी, जहां पर देहात पुलिस की ओर से छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी लक्ष्मी के पास से 300 ग्राम अवैध गांजा कीमत तीन हजार का जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपी एस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मादक पदार्थों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीकमगढ़ जिले में लगातार मादक पदार्थ की सेवन और उनकी बेचने पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि अगर किसी भी थाना प्रभारी की क्षेत्र में अवैध गांजा बेचते या उगाते हुए पाया जाएगा और उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब बेचने और शराब दुकानों पर पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई अगर शराब बेचने और शराब दुकान के आसपास शराब पीता है तो उसके खिलाफ संबंधित थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों जगह से पकड़े गए गांजे की कीमत सात हजार है। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ शहर से 400 ग्राम गांजा पकड़ा गया है, जिसकी कीमत चार हजार रुपये है। और कारी नगर से जो गांजा पकड़ा गया है वह 300 ग्राम है, जिसकी कीमत तीन हजार रुपये है। इस तरह कुल सात हजार रुपये का गांजा पकड़ा गया है।