फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: सड़क पर पड़ा मिला बाइक सवार शव, सिर धड़ से था अलग; घटना से परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 14 Dec 2024 09:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

Tikamgarh News: देहात थाना प्रभारी रवि गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के कारी बजरिया गांव के रहने वाले विजय कुशवाहा की एक अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद दर्दनाक मौत हो गई। विजय का सिर धड़ से अलग पाया गया। शनिवार को उनके शव का पोस्टमार्टम टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में किया गया। अब रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असल वजह का पता चल पाएगा।

विज्ञापन

 
शुक्रवार की रात हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, विजय कुशवाहा शुक्रवार की रात अपने घर से किसी काम से बाइक लेकर निकला था। लेकिन सुबह उसकी लाश कारी गांव के बीच सड़क किनारे पाई गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि विजय शाम को घर से बाहर गया था। लेकिन सुबह उसे सड़क पर पड़े हुए देखकर राहगीरों ने तुरंत सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अज्ञात वाहन की टक्कर की शंका
विजय का शव देखकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। उनका सिर उनके धड़ से अलग पाया गया था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हादसा किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण हुआ हो सकता है। शव की हालत को देखकर यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि हादसा काफी दर्दनाक था।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच
देहात थाना प्रभारी रवि गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा है या किसी अन्य कारण से विजय की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें