टीकमगढ़ में दोपहर के समय पुलिस थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले बरेठी गांव के रहने वाले बुजुर्ग हल्के ढीमर अपने नाती की जमानत के लिए जिला न्यायालय पहुंचे थे। न्यायालय परिसर में बैठे थे तभी अचानक वह गिर गए और उनकी मौत हो गई।
उपस्थित वकीलों और परिजनों ने जांच की तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद साथ में आए परिजन और महिलाएं जोर-जोर से रोने लगे। इसकी सूचना देहात पुलिस थाने को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बुजुर्ग को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा। देहात थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से बुजुर्ग को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है। टीकमगढ़ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी थी कि बुजुर्ग अस्थमा का मरीज था। वह अपने नाती कमल की जमानत करने के लिए टीकमगढ़ जिला न्यायालय पहुंचा था। उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ में लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में हीट स्ट्रोक की संभावना भी व्यक्त की सकती है