नाली के चेंबर का ढक्कन ले उड़ा टैक्सी ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
टीकमगढ़ शहर के सेल सागर चौराहे पर बनी नाली के चेंबर को ढकने के लिए नगर पालिका द्वारा लोहे की प्लेट रखी गई थी। ताकि राह चलते लोगों को परेशानी ना हो। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने देखा कि चेंबर खुला है तो आसपास के दुकानदार का सीसीटीवी खंगाला गया, जिसमें रात 1:00 बजे एक टैक्सी चालक जो नाली के पास आता है और टैक्सी को रोक करके नाली के ढक्कन को चोरी करते हुए साफ तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिक राजकुमार ने बताया कि अज्ञात चोर बड़ी आसानी से नाली के ऊपर रखे लोहे के ढक्कन को चोरी कर लिया।
200 मीटर दूर है कोतवाली
जहां से नाली का ढक्कन चोरी हुआ है, वहां से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ है। इस दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस कितनी रात्रि में सजग रहती है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।