फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर पिकअप वाहन पलटा, 12 मजदूर हुए घायल; इलाज जारी

Mon, 04 Nov 2024 01:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

Tikamgarh: सोमवार की सुबह टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया है, जिसमें एक दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मजदूर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घायल मजदूर प्रमोद ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पिकअप वाहन में करीब दो दर्जन मजदूर उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर से अपने गृह गांव उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के केलगुवा जा रहे थे, तभी टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर भगवंतपुरा गाव के पास उनका पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें एक दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं। जिन्हें डायल हंड्रेड और 108 एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां पर सभी का उपचार जारी है।

विज्ञापन


घायल प्रमोद ने बताया कि वह लोग अपने गांव से मऊरानीपुर के पास एक गांव में मजदूरी करने के लिए गए थे, जो सोमवार की सुबह अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर भगवंतपुर गांव के पास उनका पिकअप वाहन पलट गया और मौके से ड्राइवर भाग गया है।

तेज गति के कारण हुआ हादसा
घायल मजदूरों ने बताया कि पिकअप वाहन चलाने वाला ड्राइवर तेज गति से गाड़ी को भगा रहा था और अनबैलेंस होने के कारण गाड़ी पलट गई, जिस कारण से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि मऊरानीपुर से लेकर वह तेज गति से आ रहा था। उसको कई बार मना किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। रामप्रकाश मजदूर कहना है कि वह रास्ते में तेज गाड़ी को दौड़ा रहा था, कई बार उसको रोका, लेकिन वह सुनता नहीं था और गाड़ी को तेज भगा रहा था, जिस कारण से है हादसा हुआ है।
विज्ञापन


घायलों का उपचार जारी
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पवन अहिरवार ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और सभी की हालत स्थिर है और उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें