टीकमगढ़ जिले के करोला गांव में बीती रात घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान रामकिशोर अहिरवार (45) और उनकी पत्नी श्रीमती रामबाई अहिरवार (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पति-पत्नी की हत्या का कारण साफ नहीं हो सक है।