फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: ढाबे से शराब बरामदगी पर उठे सवाल, आबकारी विभाग की कार्रवाई संदेह के घेरे में; संचालक ने लगाया आरोप

Sun, 14 Dec 2025 02:16 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ में एक बंद पड़े ढाबे से 50 पेटी शराब की बरामदगी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद अब खुद विभाग की स्वीकारोक्ति से पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
आबकारी इंस्पेक्टर विजय सिंह चंदेल मामले पर जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ में बंद पड़े एक ढाबे से 50 पेटी शराब बरामद होने का मामला अब संदेह के घेरे में आ गया है। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद खुद आबकारी इंस्पेक्टर विजय सिंह चंदेल ने शनिवार को स्वीकार किया कि पुरानी टिहरी रोड स्थित यह ढाबा कई महीनों से बंद है और उसके मुख्य गेट पर ताला भी नहीं लगा था। ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति ढाबे के भीतर शराब रख सकता है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर यह जांच की जा रही है कि शराब किसने और कब वहां रखी।
विज्ञापन




शुक्रवार को आबकारी टीम ने इस ढाबे से लगभग 50 पेटी देशी शराब जब्त की थी। कार्रवाई के बाद ढाबा संचालक रुद्र तोमर ने एक वीडियो जारी कर पुलिस और आबकारी विभाग पर मिलीभगत कर फर्जी कार्रवाई करने का आरोप लगाया। तोमर का कहना है कि यह दबाव बनाने की कोशिश है ताकि वे लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत वापस ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: कल का 'ब्लैक स्पॉट' कैसे बन गया 'रेड कारपेट'? देशभर में भोपाल-जबलपुर हाईवे की चर्चा, क्या है खास

रुद्र तोमर ने 5 जून 2025 को कोतवाली टीकमगढ़ के तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और रंगदारी समेत गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर लोकायुक्त पुलिस सागर ने मामला दर्ज किया, जिसके बाद पंकज शर्मा को हटाकर भोपाल अटैच कर दिया गया। तोमर का आरोप है कि इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। अब आबकारी विभाग ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें