फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, बाघों के आपसी संघर्ष में मौत की आंशका

Fri, 18 Feb 2022 03:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिला है। मृत बाघ की उम्र करीब 3 साल थी।
विज्ञापन
कान्हा नेशनल पार्क में मिला बाघ का शव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव मिला है। कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एस के सिंह ने बताया कि गुरुवार को वनकर्मियों के एक दल ने करीब तीन साल के एक बाघ को मृत अवस्था में बरामद किया। बाघ के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले किसी अन्य बाघ के साथ क्षेत्रीय लड़ाई में बाघ की मौत हुई है। इससे पहले भी 8 फरवरी को कान्हा टाइगर रिजर्व में बीट गार्ड्स को एक बाघिन मृत अवस्था में मिली थी। बाघ के शव का परीक्षण के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें