फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अज्ञात वाहन की टक्कर से विदिशा के तीन पत्रकारों की मौत, सीएम शिवराज ने जताया दुख

Tue, 29 Nov 2022 08:28 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

बताया जा रहा है कि लांबाखेड़ा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दिया। हादसे में प्रेस क्लब अध्यक्ष समेत तीन पत्रकारों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के विदिशा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में प्रेस क्लब अध्यक्ष समेत तीन पत्रकारों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन

हादसा सलामतपुर थाना अंतर्गत लंबाखेड़ा पर हुआ है। बताया जा रहा है कि लांबाखेड़ा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दिया। हादसे में विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा निवासी खरी फाटक रोड विदिशा, सुनील शर्मा सिंधी कॉलोनी, नरेंद्र दीक्षित निवासी आरएमपी नगर की मौत हो गई।


सीएम ने जताया दुख

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें