फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते पानी में डूबे एक ही परिवार के तीन बच्चे, शाजापुर में पसरा मातम

Sat, 26 Jun 2021 03:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के शाजापुर में शनिवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक ही परिवार के तीन बच्चे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान पास के गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था, जिसमें डूबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
शाजापुर में पानी में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शाजापुर में आज सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।  जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर सलसलाई थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई । गुलाना पुलिस चौकी के प्रभारी तकेसिंह धूलिया ने शनिवार को बताया कि दो बहनें अपने ममेरे भाई के साथ घर के पास ही खेल रहीं थी और इसी दौरान बच्चे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गए जिससे अरमान (8) ज्योति (8) व वंदना (6) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चियां मोहनबड़ोदिया गांव की रहने वाली थीं और अपने मामा के घर आई थीं। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिए गए हैं। गुलाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें