फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मां ने मजाक में कहा- खाना नहीं दूंगी, नाबालिग ने CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत,पुलिस देख हैरान रह गई महिला

Fri, 03 Feb 2023 04:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में एक मां को अपने नाबालिग बेटे से मजाक करना महंगा पड़ गया। महिला ने बेटे को मजाक में खाना ना देने की बात कही तो बच्चे ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी, जब पुलिस घर पहुंची तो मां को पूरा मामला समझ आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत का अनोखा मामला सामने आया है। जिले के सोन्हर गांव में रहने वाले एक 14 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है। बेटे ने सीएम हेल्पलाइन पर मां द्वारा खाना न देने की शिकायत दर्ज कराई और लिखा वह मुझे भूखा रखना चाहती है। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस घर पहुंची और  मां और नाबालिग बेटे को समझाइश देकर शिकायत का निराकरण कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोन्हर गांव में रहने वाले 14 वर्षीय बेटे ने सीएम हेल्प लाइन 181 पर फोन करके कहा कि मेरी मां मुझे खाना नहीं देती है। नाबालिक के पिता की मृत्यु हो चुकी है, इसलिए मुझे वह भूखा रखना चाहती है। जब पुलिस घर पहुंची तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। पुलिस को देखकर महिला घबरा गई, उसके बाद जब पुलिस ने मां के सामने इस पूरी घटना को बताया, तब खुलासा हुआ।

वहीं, अमोलपठा चौकी प्रभारी एएसआई हरीश सोलंकी ने अपने आने की वजह बताई और पूछा कि आप अपने बेटे को खाना क्यों नहीं देती हो। बेटे की शिकायत से अनजान मां पुलिस के सवाल से घबरा गई। तब मां ने पुलिस को बताया कि ऐसा कभी नहीं हुआ है, मैं बस घर का काम बंटाने के लिए कहती हूं। क्योंकि पिता की मृत्यु के बाद उनके लिए कोई सहारा नहीं है, इसलिए मजाक मजाक में हुआ ऐसा बोलती रहती है। इस बात से नाराज होकर उसने शिकायत कर दी है। 
विज्ञापन


वहीं, जांच कराने गये एएसआई हरीश सोलंकी ने बताया है कि नाबालिक बच्चे ने ही सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी उसकी मां उसे खाना नहीं देती है, उसकी जांच के लिए वह घर पर आए हुए थे। मां और बेटी को समझा कर उसका निराकरण करा दिया है। ऐसा कोई गंभीर मामला नहीं है। मां ने बताया कि वह मजाक में कभी कभार अपने बेटे को बोल देती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें