फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल: बहन को प्रेमी संग देखा तो भड़क उठा भाई, होटल के कमरे से बाल पकड़कर सड़क तक घसीटा

Sat, 25 Sep 2021 01:28 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दस मिनट तक बीच सड़क पर यह तमाशा चलता रहा, लेकिन मानवता के नाते किसी ने लड़की को छुड़ाने के लिए आगे नहीं आया। हालांकि, आपसी विवाद होने की वजह से किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल में एक लड़की को अपने प्रेमी के साथ होटल जाना महंगा पड़ गया। लड़की का भाई होटल पहुंचकर बहन को कमरे से बाहर लाया और बीच सड़क पर बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए अपनी बाइक तक ले गया और वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। इस दौरान लड़की ने सभी से छुड़ाने की अपील की,लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। जब उसका  ब्वॉयफ्रेंड भाई से छुड़ाने के लिए आगे आया तो उसे कुछ युवकों ने बीच में रोक दिया फिर युवक अपनी बहन को बाल पकड़ कर उसे घसीटते हुए ले गया। घटना जिले के गंज थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क पर दस मिनट से ज्यादा समय तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन किसी ने उसकी सुनी नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें