फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिक्षक की क्रूरता, छात्र को बेरहमी से लात-घूंसे मारे, जमीन में पटककर बाल पकड़ कर मारा, केस दर्ज

Thu, 29 Sep 2022 10:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा के सरकारी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक और छात्र एक ही परिवार के हैं, पारिवारिक विवाद के चलते ही शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा है।
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा शहर में एक शिक्षक द्वारा स्कूली छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। टीचर ने पारिवारिक विवाद के चलते कक्षा आठवीं के छात्र को लात-घूंसों से मारा उसे गंदी गालियां दी, बाल पकड़कर उसे जमीन में पटक-पटक कर मारा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शिक्षक पर केस दर्ज कर जांच में लिया है। 

विज्ञापन

 
मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र के खजुआ कला के सरकारी स्कूल में शिक्षक संदीप भारती ने स्कूल में ही पढ़ने वाले अपने परिवार के एक आठवीं कक्षा के छात्र को बुलाया और उसे बेरहमी से पीटने लगे। उसी दौरान किसी छात्र ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया, जिससे मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि छात्र और शिक्षक आपस में रिश्तेदार हैं, दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते शिक्षक संदीप भारती ने छात्र को पीटा है। 





वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छात्र के परिजनों से बात की और केस दर्ज किया। एसपी नवनीत भसीन ने थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिक्षक ने छात्र को क्यों पीटा इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें