मध्य प्रदेश के सिहोर शहर में एक स्कूली शिक्षक फोन पर नाबालिग बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए एएसपी समीर यादव ने बताया है कि शिक्षक की करतूत जानने के बाद बच्ची के माता-पिता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। घटना पांडगांव की एक स्कूल की है।