जबलपुर: पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूला पति (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर जिले के सिहोरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक रज्जु चौधरी के घर से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से प्यार करती थी, जिसके कहने पर वह मृतक की जान लेने के लिए उसे जहर देने वाली थी। मृतक की उम्र करीब 30 साल और उसकी पत्नी ललिता की उम्र करीब 27 साल थी। थाना प्रभारी के मुताबिक कंकाली मोहल्ला निवासी रज्जू चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर की है। वहीं उसकी पत्नी का शव पलंग में मिला है। महिला के शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।