फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदिशा में अजीब शर्त: दो हजार रुपये के लिए पी गया नाली का गंदा पानी, 60 साल के बुजुर्ग का वीडियो वायरल

Sun, 16 Jan 2022 01:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग नाली का पानी हाथ में लेकर पीता नजर आ रहा है। मामला शर्त से जुड़ा है और तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Vidisha: शर्त के चलते नाली का पानी पीता बुजुर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग नाली का पानी हाथ में लेकर पीता नजर आ रहा है। मामला शर्त से जुड़ा है और तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला थाना आनंदपुर के जावती गांव का है। ग्राम के सरपंच पति ने अजीब शर्त रखी थी कि गांव से निकलने वाली नाली का पानी पीने पर दो हजार रुपये देगा। इसी को लेकर गांव का बुजुर्ग पन्नालाल नाली से पानी पी गया। घटना का लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी आनंदपुर के मुताबिक अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। मामला संज्ञान में आया है, पड़ताल की जा रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग नाली के पास बैठा है और चुल्लू में पानी भरकर पी गया। इसमें आसपास खड़े लोग इस काम के लिए बुजुर्ग को शाबासी भी देते सुनाई पड़ रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति बुजुर्ग की पीठ पर हाथ रखकर दूसरी ओर ले गया। वीडियो किसने वायरल किया, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें