फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli: सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर ट्रायल रन पूरा, भोपाल से उड़कर सिंगरौली पहुंचा प्लेन, ग्रामीण हुए खुश

Sat, 07 Oct 2023 09:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

Singrauli News: ऊर्जाधानी कहे जाने वाले सिंगरौली के इतिहास में एक नया अध्याय आज जुड़ गया है। यहां लंबे समय से हवाई जहाज उतारने का लाभ इंतजार कर रहे थे जो सपना शुक्रवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन
सिंगरौली हवाई पट्टी पर ट्रायल रन पूरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिंगरौली में बनी हवाई पट्टी का ट्रायल रन शुक्रवार को पूरा हुआ। आठ सीटर हवाई जहाज भोपाल से चलकर सिंगरौली की एयर स्ट्रिप पर पहली बार उतरा, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हवाई जहाज देखने के लिए पहुंचे थे। वहीं, कलेक्टर और एसपी भी जहाज का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
सिंगरौली जिले में लंबे समय से एयर स्ट्रिप बनने का इंतजार हो रहा था। स्थानीय विधायक लगातार इस मुद्दे को उठा रहे थे और अथक प्रयास कर रहे थे कि जल्दी से जल्दी हवाई पट्टी का निर्माण पूरा हो सके।  शुक्रवार को आखिरकार नवनिर्मित हवाई पट्टी पर आठ सीटर जहाज ट्रायल रन के लिए पहुंचा। इस दौरान सिंगरौलिया इलाके में बने एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में लोग भी हवाई जहाज को पहली बार देखने के लिए पहुंचे थे। हवाई जहाज के पायलट से बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने एयरस्ट्रिप पर संतोष जाहिर किया। उनका कहना था कि थोड़ी बहुत जो कमियां हैं वह दूर की जा सकती हैं और यहां मध्यम दर्जे  के हवाई जहाज आसानी से उतर सकते हैं। अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पहली बार किसी भी एयर स्ट्रिप पर जहाज उतरने का एक अलग ही अनुभव और रोमांच होता है। 

सिंगरौली कलेक्टर ने ट्रायल रन पूरा होने पर खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि जो भी बचा हुआ काम है उसे जल्दी से जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी प्रयास किया जाएगा कि यहां छोटी ही सही पर नियमित उड़ान शुरू हो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें