फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी में दर्दनाक हादसा: बंद घर में लगी भीषण आग, तीन मासूम जिंदा जले; गांव में पसरा मातम

Sat, 23 May 2026 05:32 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के काशीहवा गांव में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
आग बुझाते हुए ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीहवा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घर में अचानक लगी भीषण आग की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे बजे हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में पहले स्पार्किंग हुई, जिससे पास रखे बांस में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीन छोटे बच्चे मौजूद थे, जो बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला
घटना की सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस सहित प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें-  MP: त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

आग लगने की सूचना दी
इस दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य मासूम की मौत हो गई। तीनों बच्चों के पिता रामरतन साकेत ने बताया कि वह मजदूरी के लिए सीधी शहर गए हुए थे, जबकि बच्चों की मां राशन लेने दुकान गई थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी। जब तक वह पहुंचे, तब तक पूरा घर जल चुका था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट से आग लगने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। गांव में इस हादसे के बाद शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

सीएम मोहन यादव ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- आज सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद व हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता हेतु राज्य शासन की ओर से 6-6 लाख और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 20-20 हजार की राशि दी जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें