फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: खटखरी बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, दमकल की टीम राहत कार्य में जुटी

Tue, 04 Mar 2025 03:24 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

मऊगंज जिले के खटखटी चौकी क्षेत्र के खटखरी बाजार में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
दुकान मे आग की फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले के खटखटी चौकी क्षेत्र के खटखरी बाजार में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग दोपहर में लगी और तेजी से फैल गई, जिससे कई दुकानें चपेट में आ गईं। दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के लिए भाग-दौड़ करते नजर आए, वहीं स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही खटखटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हालात पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसके दो वाहन आग बुझाने में जुटे रहे।

आग लगने से बाजार में भारी नुकसान हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

दमकल कर्मियों के अनुसार, आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है और राहत कार्य जारी है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे बाजार में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, और व्यापारी अपने नुकसान को लेकर चिंतित हैं।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया जाएगा और प्रभावित दुकानदारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें