फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीधी में टैंकर और तूफान गाड़ी की टक्कर में नौ की मौत, 12 घायल, सात गंभीर, मैहर जा रहा था परिवार

Mon, 10 Mar 2025 08:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्य प्रदेश के सीधी में सिटी कोतवाली इलाके में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात की हालत गंभीर है। गाड़ी में सवार परिवार मैहर मंडन संस्कार के लिए जा रहा था, तभी यह भीषण दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सीधी में सिटी कोतवाली इलाके में सोमवार तड़के एक टैंकर और तूफान गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 घायल हो गए। इनमें से सात की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख गहरा दुख जताया है। उन्होंने हताहतों के लिए सहायता राशि भी घोषित की है।  

विज्ञापन




पुलिस उप अधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास रविवार तड़के करीब 2.30 बजे हुई। हादसे में हताहत लोग साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। तूफान वाहन में कुल 21 लोग सवार थे, जो मटिहानी से मुंडन संस्कार के लिए निकले थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों में 6 बच्चे भी हैं। गंभीर घायलों को रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है, बाकी को सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। 

डीएसपी तिवारी ने बताया कि राजमणि साहू अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने मैहर के झोखो जा रहे थे। उनके परिवार के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी थे, जबकि टैंकर सीधी से बहरी की ओर जा रहा था। रात ढाई बजे उपनी पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। प्रभावित परिवार के परिजन श्याम बिहारी साहू के अनुसार रात में मैहर के लिए निकले थे। उपनी पेट्रोल पंप पर ड्राइवर ने डीजल भरवाया। इसके थोड़ी ही देर बाद हादसा हो गया।

हादसे में इनकी गई जान
कुंजलाल साहू, एतवरिया साहू पति राजमन साहू, एतवरिया साहू पति दीनदयाल साहू, गंगा साहू, सुखरजुआ साहू, फूलकली साहू, सुशीला साहू, शिवकुमार साहू तथा एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मृतकों को दो दो लाख की सहायता
सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिजनो के प्रति संवेदना प्रकट की है। सीएम ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मृतकों के आश्रितों को दो दो लाख रुपये और गंभीर घायलों को एक एक लाख और घायलों को 50—50 हजार की सहायता घोषित की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें