फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सीआरपीएफ जवान पर चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रोते हुए मां को बताई अंकल की काली करतूत

Sun, 16 Aug 2026 11:01 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में सीआरपीएफ जवान को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
सीधी में मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के थाना मझौली क्षेत्र के ग्राम में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (सीआरपीएफ) में तैनात जवान पर चार वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 15 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि घटना 14 अगस्त 2026 को हुई थी। शिकायत में बताया गया कि 3 वर्ष 11 माह की बच्ची ने अपनी मां को रोते हुए घटित घटना बताई। मामले की तफ्तीश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। मामला प्राथमिकी क्रमांक 567/26 के तहत पॉक्सो एक्ट व संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- AI का गजब उपयोग: महाकाल आए युवक ने जूता खो जाने पर ली चैटजीपीटी की मदद, चंद सेकंड में मिल गई सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच-पड़ताल की गई और सुसंगत साक्ष्यों व विवेचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को जिला जेल सीधी भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की पुष्टि की है और आरोपी की पहचान सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें