फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: महिला को गुमराह कर दो तोला सोने की चेन ले भागा युवक, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sat, 11 Jan 2025 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

महिला को गुमराह कर गले से दो तोला सोने की चेन उतरवाया और युवक ले भागा। फिलहाल, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी इलाके में राधारमण मंदिर के पास घर के बाहर बैठी महिला के पास बदमाश आया। मंदिर में रुपये दान के लिए सोने की चेन छुआने के बहाने उतरवा ली। मौका पाते ही बदमाश चैन छीनकर भाग गया। देहात थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि राधारमण मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी निवासी मीना अग्रवाल (55) पत्नी लक्ष्मण अग्रवाल से बदमाश सोने की चेन छीनकर भाग गया। मीना अग्रवाल शुक्रवार की शाम 5:30 बजे मंदिर के पास घर के बाहर बैठी थी। दो बाइक पर चार बदमाश आए। दो बदमाश बाइक से उतरे और एक बदमाश दुकान पर सामान लेने गया।

दूसरा बदमाश मीना के पास आया और कहने लगा कि मंदिर में ये रुपये दान करने हैं। दान से पहले सोने की चेन से ये रुपये छुआने हैं। महिला को गुमराह कर गले से दो तोला सोने की चेन उतरवाया। पहला बदमाश दुकान से जैसे ही सामान लेकर आया, दूसरे बदमाश ने महिला से चेन छीनी और साथियों सहित बाइक से भाग निकला। पुलिस बाइक सवार बदमाशों को तलाश रही है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं ऐसी वारदातें
शिवपुरी शहर में चेन स्नैचिंग सहित अन्य वारदात लगातार बढ़ रही हैं। कुछ समय पूर्व गांधी पार्क मैदान में जैन समाज के एक कार्यक्रम के दौरान एक दंपती के साथ ऐसी वारदात सामने आई थी, जब उनकी दो चेन लूटकर दो युवक भाग गए थे। पुलिस आज तक इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें