शिवपुरी में भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की राजधानी और राजा नल-दमयंती की कहानियों को सीने में संजोए नरवर किला अब इतिहास की लूट का गवाह बन गया है। 15-16 जुलाई की रात हथियारबंद बदमाशों ने किले की सुरक्षा को तार-तार कर 16वीं सदी की एक बेशकीमती तोप पार कर दी। हैरानी ये कि चोरों ने 12 दिन पहले ही इस वारदात की रिहर्सल कर ली थी। यह तोप करीब 400 साल पुरानी बताई जा रही है।