फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुरैना की दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, दो नाबालिग सहित पांच पर मामला दर्ज किया

Wed, 13 Sep 2023 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के पांच आरोपियों द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट के बाद पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है। इसमें दो आरोपी नाबालिग हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 12-13 साल की दो नाबालिग लड़कियां अपने घर (मुरैना) से बिना बताए ट्रेन में बैठकर इंदौर के लिए निकली थीं। जिसके बाद 6-7 सितंबर की दरमियां रात को उन्हें ट्रेन में ही शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले पांच लड़के मिले। इसके बाद इन पांचों आरोपियों ने दोनों नाबालिगों को बहला-फुसलाकर शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और उन्हें कोलारस ले गए। जहां दो दिनों तक उनके साथ रेप किया।

मुरैना कोतवाली में पदस्थ सुनील खेमरिया ने बताया कि पांचों आरोपियों ने अपने नाम बदलकर नाबालिगों को बताया था और चाय नाश्ते के बहाने शिवपुरी के रेलवे स्टेशन पर उतार लिया था। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद दो लड़के शिवपुरी से ट्रेन में सवार होकर दोनों नाबालिगों को मुरैना छोड़ने गए, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें अभिषेक धाकड़, विकास धाकड़, अमित धाकड़ और दो नाबालिग लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें