फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बच्ची का रंग सांवला है कह कर पति ने मां-बेटी को घर से निकाला, महिला ने दहेज मांगने का आरोप लगाया

Tue, 04 Oct 2022 09:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी को इसलिए घर से निकाल दिया कि बच्ची का रंग सांवला था। पिता ने बेटी के सांवले रंग के चलते उसे अपनी संतान मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
महिला ने एसपी से शिकायत की हैे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी को इसलिए घर से निकाल दिया, क्योंकि बच्ची का रंग सांवला था। पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि बच्ची का रंग सांवला है यह मेरी बेटी नहीं है। पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है कि पति ने चरित्र संदेह का आरोप लगाया है और कहा कि जो बच्ची पैदा हुई है वह मेरी नहीं है। तेरा चरित्र खराब है मैं तुझे अपने साथ नहीं रख सकता। यह कहकर पति ने महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया की बच्ची के रंग का बहाना बनाकर मुझे घर से निकाल दिया है, जबकि उसने मुझे दहेज के लिए घर से निकाला है। मेरे घर वाले उनकी डिमांड पूरी नहीं कर सकते। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें