शिवपुरी में बीते तीन दिनों से जारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। मड़ीखेड़ा डैम के कैचमेंट एरिया में पानी भरने से मंगलवार सुबह दो गेट खोले गए।
विज्ञापन
मड़ीखेड़ा बांध में पानी की आवक बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुबह बांध के गेट से सिंध नदी में लगभग 200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अच्छी बारिश के चलते डैम में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। दोपहर बाद और भी गेट खोले जाने के आसार व्यक्त किए गए हैं।