फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: केंद्रीय विद्यालय में मन रहा आजादी का अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी में शिवाजी सदन ने मारी बाजी

Tue, 11 Jan 2022 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में 10 से 16 जनवरी तक साप्ताहिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें 4 सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
Shivpuri: आयोजन में हिस्सा लेते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में 10 से 16 जनवरी तक साप्ताहिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें 4 सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शिवाजी सदन प्रथम, रमन द्वितीय तथा अशोक सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पाठ्य सहगामी क्रियाओं की संयोजिका मधु गुप्ता के निर्देशन में ज्योति यादव एवं रचना पाठक ने प्रश्नोत्तरी का संचालन किया। शिवचरण केवट ने स्कोरर का काम किया। एमएम मिश्र ने कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए सफल संचालन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत 10 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। 13 एवं 14 जनवरी को भाषण प्रतियोगिता एवं 15 तथा 16 जनवरी को देशभक्ति पर आधारित काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 12 को
विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के प्रांगण में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत विवेकानंद के जीवन से संबंधित वार्तालाप एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन से संबंधित छात्रों के मध्य अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें