हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी मोटरसाइकिल
- फोटो : अमर उजाला
शाजापुर शहर से गुजरे हाईवे पर सोमवार शाम के समय एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को उज्जैन रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी हाईवे पर मां राजराजेश्वरी मंदिर के पास चीलर नदी पर बने बड़े पुल पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में नटवर पिता रमेश चंद्र, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम आक्या चोहानी की मौत हुई है। जबकि भारत पिता शिवनारायण, उम्र 22 साल, निवासी आक्या चोहानी गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह दोनों रिश्तेदार हैं। सोमवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाईवे से गुजर रहे थे। इस दौरान इनकी ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें नटवर सिंह गंभीर घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि भारत सिंह को गंभीर चोट आई है। उसे शाजापुर के ट्रॉमा सेंटर में उपचार देने के बाद उज्जैन रेफर किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।