फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर शराबियों का हंगामा: पुलिस से भिड़े युवक, आरक्षक के हाथ में दांत से काटा; दोनों पक्ष ने की शिकायत

Sun, 01 Nov 2026 12:20 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के बुढ़ार बस स्टैंड पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस से विवाद हो गया। आरोप है कि अविनाश पाठक ने आरक्षक रोहित यादव की वर्दी फाड़कर हाथ में काट लिया। घटना में आरक्षक घायल हुआ। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
शराब के नशे में पुलिस से उलझता शख्स।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ार बस स्टैंड पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी और हाथ में दांत से काट लिया। घटना में आरक्षक घायल हो गया। मामले में अब दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डायल 112 की टीम अपने नोडल प्वाइंट की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड पर कुछ लोग शराब के नशे में आपस में विवाद करते हुए राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी ने इसकी सूचना थाने में दी। इसके बाद थाने से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक पुलिस से ही उलझ गए। विवाद के दौरान अविनाश पाठक ने आरक्षक रोहित यादव के साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि युवक ने आरक्षक के हाथ में दांत से काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें- नवाचार: प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित, सेहत का रिकॉर्ड अब डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज
मामले में आरक्षक रोहित यादव की शिकायत पर बुढ़ार पुलिस ने आरोपी अविनाश पाठक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से अविनाश पाठक की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस तरह घटना में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें