फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल के छाता रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पहचान तलाश रही है पुलिस

सार

शहडोल जिले में छाता रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई है। युवक की शिनाख्त की जा रही है।  बुढार पुलिस मामले पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
युवकी और युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को दी। बुढ़ार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


छाता रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि छाता रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। घटना की जानकारी रेलवे के कर्मचारियों ने पुलिस को दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और पंचनामा कर युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों व आसपास के जिलों में मृतक युवक की फोटो पहुंचाकर पहचान में जुटी है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन में यह युवक सवार था या ट्रैक पर आकर युवक सुसाइड किया, इसकी अभी जांच की जा रही है। रेलवे ने भी अभी इस बात की पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अभी तो पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें