फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: आकाशीय बिजली गिरने से तीन दिन में दो की मौत, विशेषज्ञ बोले- दामिनी एप से बच सकती थी जान

सार

तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। एक ही इलाके में यह आसमानी आफत गिरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि दामिनी ऐप से जान बचाई जा सकती थी। 
विज्ञापन
बिजली गिरने से हुई मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन दिनों में दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा गोहपारू थाना क्षेत्र के लेदरा गांव में हुआ, जिसमें एक पुरुष और एक महिला की जान गई है। 19 जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने से 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। अब उसी क्षेत्र में घर के समीप आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि विनोद बैगा (35 वर्ष) घर के आंगन में कुछ काम कर रहा था, तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर घटना के बाद घर के लोग बाहर निकले तो देखा कि विनोद अचेत अवस्था में आंगन में पड़ा हुआ था। उसे तुरंत परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन दिन पहले ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हुई थी। यह घटना भी लेदरा गांव में ही घटित हुई थी।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेंद्र सिंह ने लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के पहले दामिनी ऐप लोगों को अलर्ट कर सकता है और उनकी जान बचा सकता है। जिन लोगों के पास एंड्रॉयड फोन है, वे दामिनी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। अगर उनके आसपास क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने वाली है, तो यह ऐप एक तेज बीप की आवाज देकर अलर्ट कर देता है, जिससे आप आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच सकते हैं।

डॉ. मृगेंद्र सिंह ने बताया कि अगर आप खुले क्षेत्र में मौजूद हैं और वहां कोई पक्का घर नहीं है, तो ऐसी स्थिति में अपने बचाव के लिए जमीन पर नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथ रखकर झुक जाएं। कम से कम जगह में बैठकर आप अपना बचाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें