फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने से भिड़ीं दो बाइकें, मौके पर हुई एक की मौत, दो गंभीर घायल

Sat, 14 Mar 2026 11:31 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

देवरा जमुनिहा तिराहे पर दो बाइकों की तेज भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जयसिंहनगर थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा जमुनिहा तिराहे में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें: Jabalpur News: यूनियन कार्बाइड परिसर में बनेगा भोपाल गैस मेमोरियल, हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संतोष सिंह कवर (45) पिता धनपत सिंह कवर निवासी ग्राम नौगाई, थाना जयसिंहनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष सिंह कवर अपनी बाइक से अकेले अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवरा जमुनिहा तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष सिंह कवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ,वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। शनिवार सुबह पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें