फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पिकनिक मनाने गए दोस्तों के बीच चले चाकू, मुर्गे को लेकर हुआ विवाद, जानें मामला

Sat, 04 Jan 2025 06:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में पिकनिक के दौरान खाने को लेकर विवाद में अनुज सिंह नामक युवक ने अपने दोस्तों आशुतोष चतुर्वेदी और अभिलाष द्विवेदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में पिकनिक मनाने गए दो युवकों के साथ मारपीट की घटना हुई। मारपीट करने वाला युवक भी युवकों के साथ पिकनिक मना रहा था। दोनों युवकों को चोट पहुंची है। पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से आरोपी युवक ने दोनों युवकों पर हमला किया है। पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला आशुतोष चतुर्वेदी अपने साथी अभिलाष द्विवेदी के साथ पिकनिक मनाने कल्याणपुर गया हुआ था। युवकों के साथ आरोपी अनुज सिंह भी शामिल था। बताया गया कि खाना बनने के बाद आरोपी अनुज सिंह ने आशुतोष चतुर्वेदी को कहा कि तुम खाना खा लो, लेकिन आशुतोष ने अनुज को यह कहते हुए खाना खाने से मना कर दिया कि मैं एक जनवरी से मुर्गा खाना बंद कर दिया है। इसी बात पर अनुज नाराज हो गया और आशुतोष पर दबाव बनाते हुए उसे बार-बार कहने लगा कि तुझे खाना ही पड़ेगा। इतने में बात बिगड़ गई और आरोपी अनुज सिंह ने आशुतोष चतुर्वेदी पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आया अभिलाष पर भी आरोपी ने धारदार हथियार (चाकू) से हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आशुतोष चतुर्वेदी एवं अभिलाष द्विवेदी के माथे पर धारदार हथियार के चोट के निशान हैं। उपचार के बाद अस्पताल से इन्हें छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी अनुज सिंह पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले पर अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। तीनों युवक एक साथ पिकनिक मनाने गए थे, इस बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। चाकू से आरोपी ने हमला किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें