फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: जिले में बढ़ रही नशे की तस्करी, हजारों की नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार तो गांजा तस्कर भी धराया

Tue, 19 Nov 2024 01:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पपौंध पुलिस ने नशीली सिरप की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि खैरहा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर 1.37 किलो गांजा बरामद किया। 

विज्ञापन
खैरहा थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पपौंध पुलिस ने मोटरसाइकिल से नशीली सिरप की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से 15 नग नशीली कफ सिरप बरामद की हैं। खैरहा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन


पपौंध पुलिस ने बताया कि चांदबहरा गांव से मोटरसाइकिल में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह नशीली सिरप को लेकर ग्राम कुआं विक्रय करने जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में ओमप्रकाश प्रजापति पिता देवीदिन एवं राकेश जायसवाल शामिल है।

थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल में नशीली सिरप की तस्करी हो रही है, तभी पुलिस चांदबहरा गांव पहुंची और नाकेबंदी लगाकर कुआं गांव की ओर जा रही मोटरसाइकिल को रोका। जब बाइक सवार दोनों की चेकिंग की गई तो पुलिस को 15 सीसी नशीली कोरेक्स सिरप मिली। जिसकी कीमत हजारों रुपए बताई गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस तरह खैरहा थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सिरौंजा गांव के जंगल में प्रेमलाल बैगा पिता गहनू बैगा (55) निवासी देवगई को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जंगल के रास्ते पैदल ही गांजा लेकर विक्रय करने जा रहा था। तभी पुलिस ने सिरोंजा गांव के जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 1 किलो 370 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 12 हजार) बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें