फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे से लोहा उठाने पर बवाल: शहडोल में रोकने पर छह लोगों की पिटाई, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मामला

Tue, 18 Aug 2026 02:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के इंद्रा चौक से नया बस स्टैंड रोड के बीच अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क किनारे पड़े मलबे से लोहे का सामान ले जाने को लेकर विवाद हो गया। सामान ले जाने से रोकने पर कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
लोहे का सामान ले जाने को लेकर हुआ विवाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में इंद्रा चौक से नया बस स्टैंड रोड तक हाल ही में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद सड़क किनारे पड़े मलबे से लोहे का सामान ले जाने को लेकर विवाद हो गया। सामान ले जाने से रोकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता संदीप गुप्ता के अनुसार, शनि वंशकार, जितेंद्र वंशकार, साहिल वंशकार और सतीश वंशकार सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के बाद पड़े मलबे में से लोहे का सामान लेकर जा रहे थे। संदीप और उनके परिवार के लोगों ने उन्हें सामान ले जाने से रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान चारों लोग कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

छह लोगों के साथ मारपीट का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान परिवार के छह सदस्यों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। विवाद बढ़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनि वंशकार, जितेंद्र वंशकार, साहिल वंशकार और सतीश वंशकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें-  एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा: यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, आठ मजदूरों की मौत और 25 घायल
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े वीडियो, घायलों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें