फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कड़ाके की ठंड से युवक की मौत, शॉर्ट पीएम में वजह स्पष्ट; परिजनों ने विस्तृत जांच की मांग की

Wed, 19 Nov 2025 01:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड के कारण कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है लेकिन परिजनों ने मौत को संदिग्ध करार दिया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। इसी कड़ाके की ठंड के बीच कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 30 कट्टी मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय बबलू सिंह की मौत हो गई। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि मृत्यु की वजह ठंड है।

विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए सवाल उठाए थे। इसी संदेह को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने बबलू का विसरा जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया है। पुलिस के मुताबिक बबलू गुब्बारे बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दो बेटियों और सास के साथ रहता था, जबकि उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। काम के सिलसिले में वह अक्सर प्रयागराज भी जाता था।

ये भी पढ़ें: MP: जनसुनवाई में भावुक कर देने वाला दृश्य, बेटों ने ठुकराया, पोता बना सहारा, बुजुर्ग दंपत्ति ने मांगा न्याय
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले कोरबा में रहने वाला मृतक का साला यहां आया था और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। इसी को आधार बनाकर घरवालों ने संदिग्ध मौत की आशंका जताई है। हालांकि मौके पर पहुंची एफएसएल टीम और पुलिस ने जांच के दौरान शव पर ऐसी कोई चोट नहीं पाई, जिससे मौत हुई हो। जांच के बाद शॉर्ट पीएम मृत्यु का कारण ठंड बताया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली टीआई राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि परिजनों की शंकाओं के समाधान के लिए जांच हेतु विसरा भेजा जा रहा है। मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें