फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बीजेपी के पूर्व विधायक जयराम मार्को की हार्ट अटैक से मौत, जिला अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sat, 11 Jan 2025 05:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बीजेपी के पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में पूर्व विधायक ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक की हार्ट अटैक आने से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को गोहपारू थाना क्षेत्र के ओडकी के रहने वाले थे। वह 2003 से 08 तक भारतीय जनता पार्टी से जयसिंहनगर विधानसभा के विधायक थे। बीती रात उन्हें ठंड लगने की वजह से सांस लेने में तकलीफ हुई और शुक्रवार की सुबह परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीजेपी के पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को की तबीयत गुरुवार की रात उनके घर में अचानक बिगड़ी थी। परिजनों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। बताया गया कि पहले भी ऐसी दिक्कत पूर्व विधायक को होती थी, जिसकी दवाइयां परिजनों ने रात में उन्हें दे दी और कुछ देर बाद उन्हें आराम लगाना शुरू हो गया। शुक्रवार की सुबह उन्हें फिर तकलीफ बढ़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में पूर्व विधायक को 11 बजे शुक्रवार को लाया गया, जिसके बाद तत्काल डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान ही कुछ देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार ठंड लगने से पूर्व विधायक जयराम सिंह मार्को को हार्ट अटैक हुआ है और उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


मेडीसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सेंगर ने इस संबंध में बताया कि तकरीबन 11 बजे पूर्व विधायक को सांस लेने की दिक्कत से अस्पताल लाया गया था। मैंने उन्हें देखा तो उनकी हालत काफी नाजुक थी, इलाज शुरू किया गया और कुछ देर के अंदर ही उनकी मौत हो गई है। ठंड लगने की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया है। पूर्व विधायक की मौत की खबर लगने के बाद भाजपा और उनके करीबियों में शोक की लहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें