फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी फटी: 15 लाख का सामान जलकर खाक; अप्रैल में होनी थी बेटी की शादी

Sun, 29 Mar 2026 08:53 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के धनपुरी में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी फटने से सुनीता रजक का घर पूरी तरह जल गया। शादी की तैयारी के लिए रखा लगभग 15 लाख का सामान आग में खाक हो गया। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
शहडोल में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी अचानक फट गई और देखते ही देखते पूरा घर आग के शोलों में तब - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के धनपुरी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक परिवार की सारी खुशियां आग की भेंट चढ़ गईं। अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी अचानक फट गई और देखते ही देखते पूरा घर आग के शोलों में तब्दील हो गया। महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुनीता रजक का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


कैसे लगी आग
घर के पहले कमरे में ई-स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी। रात को अचानक एक जोरदार धमाके के साथ बैटरी फट गई और आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप ले लिया। मुख्य दरवाजे सहित पूरा कमरा तेजी से आग की चपेट में आ गया। परिवार के सदस्यों को जान बचाने के लिए दीवार फांदकर बाहर निकलना पड़ा।

21 अप्रैल को थी बेटी की शादी
इस हादसे ने परिवार को दोहरा झटका दिया क्योंकि सुनीता रजक की बेटी की शादी 21 अप्रैल को होनी थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन आग ने शादी के लिए खरीदा गया पूरा सामान भी स्वाहा कर दिया। इस हादसे में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ जिसमें 5 तोला सोना, एक पाव चांदी, ढाई लाख रुपए नकद, दो बाइक, ई-स्कूटी और शादी का सारा सामान शामिल है।
विज्ञापन


बड़ा हादसा टला
किचन में रखे दो गैस सिलेंडर भी आग की जद में आ गए थे लेकिन पड़ोसियों की सूझबूझ और तत्परता से उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ा विस्फोट टल गया। घर के मंदिर की मूर्तियां और एक्वेरियम की मछलियां तक आग की भेंट चढ़ गईं।

ये भी पढ़ें-  MP News: 'दाएं पैर में दर्द, बाएं का एक्स-रे हुआ...' छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में लापरवाही का शर्मनाक मामला
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बचाया
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन संकरी गली और पाइप की अपर्याप्त लंबाई के कारण दमकल टीम कुछ खास नहीं कर सकी। आखिरकार स्थानीय लोगों ने अपने संसाधनों से मोर्चा संभाला और करीब पांच घंटे की अथक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय ने बताया कि आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें