फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: फिल्मी अंदाज में फिरौती में मांगे 25 लाख, पुलिस को सूचना देने से नाराज आरोपी ने बढ़ाई थी अपहरण की रकम

Fri, 27 Oct 2023 11:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश से शहडोल जिले में फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मूवी देखकर फिल्मी अंदाज में युवक ने फिरौती में 25 लाख रुपये मांगे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र में फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, रीवा जिले के रहने वाले एक नाबालिग युवक जो वर्तमान में बुढार में रहकर बुढार-शहडोल मार्ग पर ट्रांसपोर्टिंग पर काम कर रहा था। युवक को एक लड़की से इश्क हो गया, जिससे वह शादी करना चाहता था।

विज्ञापन


बता दें कि इसके लिए उसे पैसों के जरूरत थी, उसी जरूरत को पूरा करने के लिए युवक ने पहले मोबाइल पर फिरौती मांगने की कुछ वीडियो सर्च किया और ट्रांसपोर्ट के सामने रहने वाले एक गुप्ता परिवार के व्यापारी के एकलौते बेटे के अपहरण के नाम पर मोबाइल में मैसेज में धमकी देकर पहले 20 लाख रुपये की मांग किया। 

परिजनों ने मामले की जानकरी बुढार पुलिस को दी। इस बात की जानकारी गुमनाम किडनैपर को लगी, जिससे वह नाराज हो गया और फिरौती की रकम बढ़कर 25 लाख रुपये कर दिया, जिससे परिजनों ने मामले की शिकायत बुढार थाने व शहडोल एएसपी से की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई और साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बुढार थाना प्रभारी संजय जैसवाल का कहना है, मोबाइल पर फिरौती रकम मांगने का एक मामला सामने आया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने वाले को पकड़कर बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें