फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: स्टार्ट कूलर में पानी डालते वक्त करंट लगने से अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही जांच

Thu, 11 Jul 2024 10:13 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

स्टार्ट कूलर में अधेड़ को पानी डालना महंगा पड़ गया। कूलर में अधेड़ पानी डाल रहा था, पानी डालते समय उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। घटना अमलाई थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार्ट कूलर में अधेड़ को पानी डालना काफी महंगा पड़ गया। कूलर में अधेड़ पानी डाल रहा था, पानी डालते समय उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। घटना अमलाई थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी 50 वर्षीय भीखू राव गर्मी से राहत पाने के लिए कमरे में रखे कूलर में पानी डाल रहे थे। इसी दौरान कूलर में दौड़ रहे करेंट की चपेट में आने से ग्रामीण भीखू की मौत हो गई। जब बड़ी देर तक भीखू की घर के लोगों को कोई आहट नहीं मिली तो परिजन कमरे में जाकर देखे तो भीखू कूलर के करंट की चपेट में आने से अचेत पड़ा था, जिसे सावधानी पूर्वक परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची अमलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि कूलर में पानी डालते वक्त करंट लगा है, जिससे उसकी मौत हुई है। मामले पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें