फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

Sat, 25 Mar 2023 08:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में आकाशीय बिजली से घायल हुई महिला का शनिवार को निधन हो गया। 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के माननी टोला में आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बिजली गिरी तब वह महिला घर के आंगन में काम कर रही थी। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गई थी। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 21 मार्च की है। उस दिन आंधी-तूफान का मौसम था। उस दौरान घर के बाहर काम कर रही महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई थी। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में जैतपुर अस्पताल पहुंचे। जैतपुर के डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल शहडोल रैफर किया था। शहडोल जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। यहां महिला को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। इसके बाद परिजन  महिला को घर ले गए। शनिवार को महिला ने घर में ही दम तोड़ दिया। इस मामले में थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया है कि घटना 21 मार्च की है। महिला की मौत की जानकारी शनिवार को मिली है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें