फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, जहां की थी पटवारी और ASI की हत्या, उसी जगह अब रेंजर को बेरहमी से पीटा

Tue, 16 Dec 2025 04:36 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के देवलौंद क्षेत्र में अवैध रेत खनन रोकने पहुंचे रेंजर पर माफियाओं ने हमला कर पिटाई कर दी। पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पहले भी इसी क्षेत्र में खनन माफिया दो सरकारी कर्मचारियों की हत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन
बाणसागर क्षेत्र में रेत लोड ट्रैक्टर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में खनन माफियाओं का आतंक जारी है। दो सरकारी मुलाजिमों की खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी, इसके बावजूद भी ब्यौहारी देवलौंद क्षेत्र में खनन लगातार जारी है। जिसे रोकने सोमवार को वन विभाग की टीम पहुंची तो रेंजर पर माफियाओं ने हमला कर दिया। बेरहमी से रेंजर की पिटाई की गई है। मामला पुलिस के पास पहुंचा। अपराध भी दर्ज हुआ, नामजद आरोपी हैं। लेकिन थाना प्रभारी ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवलौंद थाना क्षेत्र के सोनघड़ियाल अभ्यारण्य में रेत का अवैध खनन माफिया कर रहे थे। तभी रेंजर अपनी टीम के साथ बनास नदी सथनी घाट पहुंचे, पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने देखा कि नदी में अवैध खनन हो रहा है। जिसे देखकर वह अपनी टीम के साथ आगे बढ़े। तभी खनन माफियाओ ने रेंजर मुकेश अलावा पर हमला बोल दिया। रेंजर को घेर कर एक दर्जन से अधिक लोगों ने जमकर पीटा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए।

पांच पर मामला दर्ज
घटना की शिकायत देवलौंद थाने में रेंजर मुकेश अलावा ने दर्ज करवाई। पुलिस ने मुकेश अलावा की शिकायत पर दीप सिंह बघेल, प्रमोद सिंह बघेल, प्रसू सिंह, विक्कू सिंह सहित एक अन्य पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा एवं अन्य धाराओं के तहत आरोपियों पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने बताया कि घटना हुई है, लेकिन जब मीडिया ने थाना प्रभारी से इसकी जानकारी ली तो उन्होंने घटना से इनकार कर दिया। रेंजर सीधी जिले में पोस्टेडेड हैं, जहां रेत का खनन हो रहा था और जहां मारपीट हुई वह स्थान शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर अभद्रता और नशे में ड्यूटी का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

देवलौंद वही क्षेत्र है जहां पटवारी प्रसन्न सिंह की 2023 में माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की थी। 2024 में ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी की खनन माफिया ने हत्या की थी। दोनों सरकारी मुलाजिम अवैध खनन होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे, और अवैध खनन रोकने की कोशिश की, तो ट्रैक्टर से कुचलकर दोनों सरकारी मुलाजिमों की माफियाओं ने हत्या कर दी थी। दोनों हत्या का मामला राजधानी तक पहुंचा था, इसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से मिलकर बड़ी कार्यवाही की थी, लेकिन अभी खनन जारी है। अब रेंजर पर खनन माफिया ने हमला बोला है।
विज्ञापन


जब इस मामले में हमने सोनघड़ियाल अभ्यारण्य के डीएफओ राजेश कन्ननाटी से बात की तो उन्हों कहा रेंजर पर हमला हुआ है, अवैध खनन रोकने के दौरान घटना घटी है, पुलिसिया कार्यवाही से हम संतुष्ट नहीं हैं। रेंजर ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। वहीं थाना प्रभारी लगातार घटना से इनकार करते रहे। उनका कहना था कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है। सोमवार शाम पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि रेंजर के साथ घटना घटी है। पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जांच चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें