फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में कुएं में गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, नाना-नानी के घर में खेलते समय हुआ हादसा

Sun, 16 Apr 2023 08:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में पांच साल का मासूम घर में बने कुएं में गिर गया। उसकी मौत हो गई। वह नाना-नानी के घर छुट्टियां मनाने आया था। 
विज्ञापन
drown - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में खेलते-खेलते आंगन में बने कुएं में गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वह अपने नाना-नानी के घर आया हुआ था। वहां बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी वह घर के आंगन में बने कुएं में गिर गया। उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। थाना प्रभारी मोहन पड़वार ने कहा कि ग्राम चूही में अपने नाना-नानी के घर आए विक्की उर्फ आदित्य सिंह पिता बृजभान सिंह गोंड, उम्र- पांच वर्ष, की कुएं में गिरने से मौत हुई है। पुलिस के अनुसार मासूम जैसीनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। नाना-नानी के घर कुछ दिन पहले घूमने आया था। तभी अपने कुछ दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह नाना के घर के आंगन में बने कुएं में वह गिर गया। उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद मासूम के दोस्तों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मासूम को निकालने के लिए दौड़े। जैसे-तैसे निकाला और कुएं से निकालने के बाद मासूम को स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें