फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 15 दिन के मासूम को लेकर पूजा-पाठ के लिए जा रहा था परिवार, पलट गया वाहन, पांच घायल

Sat, 17 Feb 2024 11:09 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में 15 दिन के मासूम को लेकर परिवार पूजा-पाठ के लिए जा रहा था। इस दौरान मवेशी को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पलट गई और पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
शहडोल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में वाहन दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। वाहन पर 15 दिन का मासूम भी सवार था। पूजा-पाठ कराने के लिए परिवार मऊगंज जा रहा था। तभी मवेशी को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गया। 

विज्ञापन


मामला जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के विजहा गांव का है। मवेशी को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो वाहन पलट गया। उसमें सवार पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को मामूली चोटे आई हैं। स्कॉर्पियो में 15 दिन का मासूम बच्चा भी था, जो पूरी तरीके से सुरक्षित है। शनिवार सुबह स्कॉर्पियो वाहन में सवार लोग छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से मऊगंज जा रहे थे। तभी रास्ते में बिजहा गांव के पास वाहन के सामने अचानक मवेशी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से नीचे उतरते ही वाहन पलट गया।

स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों को मामूली चोट आई है। खास बात इसमें यह रही है कि स्कॉर्पियो में सवार एक 15 दिन का मासूम बालक पूरी तरीके से सुरक्षित है । घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 21 एफ 8422 में सवार होकर सभी लोग मऊगंज जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने बालक के पैदा होने के पहले ही एक मन्नत मांगी थी जो मऊगंज में जाकर पूरी करनी थी। जिस वजह से परिवार के लोग नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से मऊगंज जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें