फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, मवेशियों को लेकर जंगल जा रही थी

Mon, 30 Sep 2024 11:48 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शव को अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें यह बात सामने आई है कि महिला मवेशियों को लेकर जंगल की ओर चराने जा रही थी।
विज्ञापन
पपौंध थाना क्षेत्र में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। घटना पपौंध थाना क्षेत्र के विजयसोता गांव की है। बुजुर्ग महिला अपने मवेशियों को लेकर जंगल चराने जा रही थी, तभी वह रेलवे ट्रैक पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन


जिले के पपौंध थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला बेलबाई जायसवाल पति रामकरण 65 वर्ष निवासी खारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया गया कि महिला अपने मवेशियों को लेकर गांव से जंगल की ओर जा रही थी, तभी विजयसोता रेलवे ट्रैक में वह एक मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी के पायलट ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने पपौंध थाने में इसकी ख़बर दी थी।

जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर महिला की पहचान करवाने में जुट गई। कुछ देर बाद ही महिला की पहचान पुलिस ने करवा ली और मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


जानकारी के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी है। शव को अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है, पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें यह बात सामने आई है कि महिला मवेशियों को लेकर जंगल की ओर चराने जा रही थी। उसी दौरान रेलवे ट्रैक में यह घटना घटी है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें