फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: 16 साल की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया युवक, माता-पिता ने का दी शादी

Sat, 27 Jul 2024 11:43 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि साइबर सेल की मदद से पता लगा कि किशोरी मैहर जिले में है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो सामने आया कि 20 साल के युवक ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले आया। आरोपी युवक के माता-पिता ने किशोरी की शादी उससे साथ करा दी थी। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक और दस्तयाब की गई किशोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के बुढार नगर से 16 साल की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर किशोरी की तलाश शुरू की तो उसके मैहर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि 20 साल का युवक ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया था और उसे अपने घर में रखे हुए था। आरोपी युवक के माता-पिता ने किशोरी की शादी उससे करा दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढार नगर की रहने वाली एक 16 साल की किशोरी बीते दिनों घर से लापता हो गई थी, परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आखिर में परिजन पुलिस के पास पहुंचे और गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि साइबर सेल की मदद से पता लगा कि किशोरी मैहर जिले में है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो पता चला कि 20 साल के युवक ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले आया। आरोपी युवक के माता-पिता ने किशोरी का उसके साथ विवाह कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिंकू लखेरा के पिता बद्री प्रसाद लखेरा और मां रामली लखेरा को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। तीनों आरोपियों के घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें