फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News:रिश्तेदारी में घूमने आई युवती गिरी कुएं में, हुई दर्दनाक मौत; पुलिस कर रही जांच

Thu, 12 Dec 2024 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: कुएं से पानी भरते समय 18 वर्षीय युवती कुएं में गिर गई। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया है। घटना सिंहपुर थाना क्षेत्र के भर्रा टोला जोधपुर की है। युवती काफी दिनों से यहां अपने रिश्तेदारी में रह रही थी और पानी भरते समय यह घटना घट गई है।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में रिश्तेदारी में घूमने आई युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पचगांव की रहने वाली पिंकी बैगा पिता बजारू बैगा (18) आपने रिश्तेदारी में भर्रा टोला जोधपुर आई थीं और वो कुएं से पानी भर रही थी, इस दौरान अचानक उसका पैर कुएं के जगत से फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े और कुएं से उसे निकालकर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिंकी बैगा कि इस घटना में मौत हुई है। वह काफी दिनों से अपने रिश्तेदारी में जोधपुर में रह रही थी। रोज की तरह घटना दिनांक को भी वह कुएं से बर्तन धोने के लिए पानी निकल रही थी। अचानक वह कुएं में गिर गई, जिसे अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई है।  घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आर पी रावत ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें